विषय:- बुराई के लिए भोले बने रहो।
रोमियो 16:19
तुम्हारे आज्ञा मानने की चर्चा सब लोगों में फैल गई है; इसलिये मैं तुम्हारे विषय में आनन्द करता हूं; परन्तु मैं यह चाहता हूं, कि तुम भलाई के लिये बुद्धिमान, परन्तु बुराई के लिये भोले बने रहो।
हम सभी मसीह के जन हैं और लोग हमें इन बातों से जानते हैं कि हम आज्ञाकारी हैं किसी से लड़ेंगे नही।
यहा पर पौलुस ने कहा कि हम लोग आज्ञा पर चलने वाले लोग हैं यह बात सब लोगों में फैल गई हैं। इसलिए पौलुस इस विषय मे आनन्दित हैं। लेकिन वह यह भी कह रहा है कि हम मसीह लोग भलाई के लिए बुद्धिमान हो जाये पर बुराई के लिए भोले बने रहो।
बुराई के लिए भोले बने रहने का अर्थ हैं कि बच्चे के समान भोला होना जिसके मन मे कोई बुराई न हो। यानी हम सांसारिक बुराई से दूर हो। जब हमें वचन के बारे में पता होगा तो हमे मालूम होगा कि बाइबल किसी विषय के लिए क्या कहती हैं।
हमारा जीवन यीशु मसीह के जैसा होना चाहिए। जैसे यीशु मसीह ने कितने सारे लोगो के लिए कार्य किया। लोगो के प्रति उनके मन में दया भाव था। उन्हें वचन के बारे में मालूम था इसलिए जब उनकी परीक्षा हुई तो उन्हें मालूम था कि वचन क्या कहता हैं। इसलिए अगर हम बुराई के लिए भोले बने रहना चाहते हैं या दूर रहना चाहते हैं तो उसके वचन को अच्छे से और निरन्तर पढ़े।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को की मसीह की।
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment