विषय:- धर्मी व्यक्ति भूख से नही मरता।
नीतिवचन 10:3
धर्मी को यहोवा भूखों मरने नहीं देता, परन्तु दुष्टों की अभिलाषा वह पूरी होने नहीं देता।
आज के नीतिवचन को जब हम पढ़ते हैं तो ऐसे वचन लिखे हुए हैं जिनसे हमें सुकून मिले। अध्याय 10 और उसके 3 पद को जब पढ़ते हैं तो उसमें लिखा है कि धर्मी को परमेश्वर भूख से नही मरने देगा।
यह नीतिवचन परमेश्वर के उस सामान्य प्रबन्ध और भंडार के विषय मे बताता हैं जो कि धर्मी लोगो की भौतिक आवयश्कताओ की पूर्ति के लिए रख छोड़ा हैं।
मत्ती 6:33
इसलिये पहिले तुम उसके राज्य और धर्म की खोज करो तो ये सब वस्तुएं भी तुम्हें मिल जाएंगी।
वचन कहता हैं कि जब हम उसके राज्य और धर्म को खोजते हैं तो परमेश्वर हमारी सारी आवयश्कताओ की पूर्ति करता हैं। हमे इसके लिए सोचने की जरूरत नही की कैसे होगा।
नीतिवचन 13:25
धर्मी पेट भर खाने पाता है।
हमारे जीवन मे ऐसे भी समय हो सकते हैं जब हम अपनी और अपने परिवार की जरूरत को पूरा करने में मुश्किलों का सामना करे। चाहे वह कैसा भी समय हो आकाल का या कठोर आर्थिक व सामाजिक परिस्थितियाँ। परमेश्वर अपनी संतान का हमेशा ध्यान रखेगा।
हम अगर लॉकडाउन के समय को ही देखे तो हमे मालूम होगा कि हमारे घर मे परमेश्वर ने सारी जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराई होंगी यहाँ तक कि कई लोग दूसरों की आशीष का और पूर्ति के कारण बने होंगे।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment