विषय:- पवित्र बनो।

1 पतरस 1:16
क्योंकि लिखा है, कि पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूं। 

परमेश्वर पवित्र हैं, और जो बात परमेश्वर के लिए सही हैं वही परमेश्वर के लोगो के लिए भी होना चाहिए। पवित्रता का अर्थ है संसार के अधार्मिक मार्गो से अलग होना तथा प्रेम और सेवा और परमेश्वर की आराधना के लिए अलग रहना।

मसीह में हमारे चुनाव का लक्ष्य और उद्देश्य , पवित्रता हैं। 【  इफिसियों 1:4 】इसका अर्थ है परमेश्वर की समानता में होना तथा उसके प्रति समर्पित होना, उसे प्रसन्न करने के लिए जीना।

यह परमेश्वर की आत्मा की ओर से होता हैं जो हमारी आत्मा को पाप से शुद्ध करती हैं। मसीह के स्वरूप में नवीन करती हैं और अपने अनुग्रह के द्वारा वचन के अनुसार हमें परमेश्वर की आज्ञाकारिता की आज्ञा पालन के योग्य बनाता हैं।

इसलिए हम अपने आप को परमेश्वर के अनुग्रह के घेरे में रखे और हम अपने पिता के समान बने ।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।

प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and whatsapp No.  8802401600

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।