विषय:- उद्धार पाने के लिए में क्या करूँ?
प्रेरितों के काम 16:30-32
और उन्हें बाहर लाकर कहा, हे साहिबो, उद्धार पाने के लिये मैं क्या करूं?
उन्होंने कहा, प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास कर, तो तू और तेरा घराना उद्धार पाएगा।
आप मे से बहुतों के लिए यह महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकता हैं कि उद्धार पाने के लिए में क्या करूँ।
जब प्रेरितों से यह पूछा गया तो उन्होंने उत्तर दिया कि प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास कर।
प्रभु यीशु पर विश्वास करने का अर्थ है कि यीशु मसीह ने हमारे पापो के लिए क्रूस पर अपना बलिदान दिया जिस पाप का दंड हमे मिलना था वो खुद अपने ऊपर लिया और तीसरे दिन जी उठा और आज्ञा देकर स्वर्ग चला गया और अब वापस आने वाला है ।
ओर विश्वास करना ये है कि अपने जीवन भर में अपना विश्वास यीशु मसीह पर रखना और उसी के पीछे चलना।
इसका अर्थ है उसकी ओर फिरना क्योकि वह हमें पापो से छुड़ाने वाला परमेश्वर हैं और वह नर्क के दण्ड से बचाकर हमारे जीवन का परमेश्वर है ।
इसका अर्थ यह विश्वास करना है कि यीशु मसीह परमेश्वर का पुत्र हैं जो कि पिता के द्वारा भेजा गया और उसका वचन सत्य हैं।
इसका यह भी अर्थ है कि वह हमारे पापो को क्षमा करता हैं, अपनी संतान होने का अधिकार देता हैं और स्वर्ग के लिए हमारी अगुवाई पवित्र आत्मा देकर करता हैं जो हमारे साथ रहता हैं, सहायता देता हैं मार्गदर्शन करता हैं तसल्ली देता हैं।
हम सभी मसीह पर विश्वास करते हैं और विश्वास के द्वारा उद्धार को प्राप्त करते हैं। जब हम उस पर विश्वास करते हैं तो उसके वचन के अनुसार कार्य भी करेंगे। और वचन के द्वारा हम उससे जुड़ जाते हैं उसमें बने रहते हैं। यह बने रहना परेशान जीवनो के लिए यह आशा देता हैं कि पिता की उपस्थिति में उसका वचन और उसकी आत्मा हमारी अगुवाई करता हैं।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment