विषय:- परमेश्वर का अनुग्रह हमारे लिए बहुत हैं।
2 कुरिन्थियों 12:9
और उस ने मुझ से कहा, मेरा अनुग्रह तेरे लिये बहुत है; क्योंकि मेरी सामर्थ निर्बलता में सिद्ध होती है; इसलिये मैं बड़े आनन्द से अपनी निर्बलताओं पर घमण्ड करूंगा, कि मसीह की सामर्थ मुझ पर छाया करती रहे।
वचन कहता हैं कि परमेश्वर का अनुग्रह हमारे लिए बहुत हैं। अनुग्रह परमेश्वर की उपस्थिति, कृपा और सामर्थ्य हैं। यह एक शक्ति हैं ऐसा स्वर्गीय बल हैं जो उन्हें दिया जाता हैं जो परमेश्वर को पुकारते हैं।
यह अनुग्रह उन विश्वासियो के साथ रहता हैं जो सुसमाचार के निमित्त अपनी दुर्बलताओं और कठिनाइयों को स्वीकार करते हैं 【 फिलिपियो 4:13 】
हम ऐसे लोगो को देखते हैं जो बोलते हैं कि हम सब कुछ कर लेंगे हमें किसी की जरूरत नही हैं। लेकिन हमें जान लेना चाहिए कि परमेश्वर महान हैं और उसके बिना हम कुछ भी नही। हमे यह स्वीकार लेना चाहिए कि परमेश्वर जो सामर्थ्य देता हैं उसमें हम सब कुछ कर सकते हैं।
वचन कहता हैं कि जब हम निर्बल हैं तो उसकी सामर्थ्य हमारी निर्बलता में सिद्ध होती हैं। इसलिए अगर आपको लगता हैं कि आप निर्बल हैं तो परमेश्वर से प्रार्थना कीजिये। परमेश्वर उस कार्य को करने के लिए सामर्थ्य को देगा।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and Whatsapp No. 8802401600
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment