विषय:- मै तेरे साथ हूँ।
प्रेरितों के काम 18:10
क्योंकि मैं तेरे साथ हूं: और कोई तुझ पर चढ़ाई करके तेरी हानि न करेगा; क्योंकि इस नगर में मेरे बहुत से लोग हैं।
पौलुस का यह वचन कही पर भी मसीह की सामान्य उपस्थिति को नहीं दर्शाता हैं, जैसे उसका सर्वव्यापी होना। बल्कि उसके विश्वासयोग्य बच्चों में उसकी विशेष निकटता को दर्शाता हैं।
मसीह की निकटता का अर्थ यह हैं कि वह व्यक्तिगत रूप से अपनी इच्छा, प्रेम व सहभागिता को देने के लिए हैं। पर हमारे जीवन की प्रत्येक परिस्थिति में आशीष, सहायता, रक्षा व अगुवाई करने के लिए उपस्थित है।
पुराने नियम में हम इस बात को सीख सकते हैं जैसे मूसा मिस्र लौटने के लिए भयभीत था, परमेश्वर ने कहा मैं तेरे संग रहूँगा। 【 निर्गमन 3:12 】
जब यहोशू ने मूसा की मृत्यु के बाद नेतृत्व लिया तब परमेश्वर ने प्रतिज्ञा की - और न तो मैं तुझे धोखा दूँगा, तेरे संग भी रहूँगा और न तुझको छोडूंगा। 【यहोशू 1:5】
नए नियम में मत्ती बताता हैं कि यीशु का पृथ्वी पर आने का उद्देश्य अपने लोगो में परमेश्वर की निकटता को प्राप्त करना था। उसका नाम इम्मानुएल होगा जिसका अर्थ हैं- परमेश्वर हमारे साथ । 【मत्ती 1:23 】
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and whatsapp no. 8802401600
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment