विषय:- सब विश्वासियों के लिए प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना।
यूहन्ना की पुस्तक अध्याय 17 में यीशु मसीह ने सभी विश्वासियों के लिए प्रार्थना की।
अपने लोगो के लिए यीशु मसीह की अंतिम प्रार्थना हमारे प्रभु की इच्छा और अभिलाषाओं को दर्शाती हैं जो कि अपने लोगो से थी। और आज भी हैं।
आज का संदेश खासतौर पर उन लोगो के लिए है जो किसी भी तरह से परमेश्वर के राज्य में कार्य कर रहे हैं।
हम सभी बहुत सारे विषय और प्रार्थना निवेदन को परमेश्वर के सामने रखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी उन लोगो के लिए प्रार्थना की हैं जो कि आपके द्वारा मसीह में आये हैं। शायद हमें लगता होगा इसकी क्या जरूरत है। लेकिन यीशु मसीह ने अपने लिए, अपने चेलों के लिए और सभी विश्वासियों के लिए प्रार्थना करी।
यह अध्याय हमें बताता हैं कि किस प्रकार से अपने लोगो के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। परमेश्वर ने जिन लोगो को हमें दिया हैं उनके लिए क्या प्रार्थना करनी चाहिए हमें यह अध्याय बताता हैं।
हमें प्रार्थना करना चाहिए
◆ कि वे यीशु मसीह को और उसके वचन को निकटता से जान ले।
यूहन्ना 17:2-3,17,19
◆ कि परमेश्वर उन्हें संसार से, भटकने से, शैतान से और झूठी शिक्षाओं से बचाएँ रखे।
यूहन्ना 17:11, 14-17
◆ कि वे लगातार यीशु के आनन्द की भरपूरी में बने रहें।
यूहन्ना 17:13
◆ कि वे विचार, कार्य और चरित्र मे पवित्र हो।
यूहन्ना 17: 17
◆ कि वे उद्देश्य और संगति में एक हो, जैसा यीशु और पिता के द्वारा प्रदर्शित किया गया ।
यूहन्ना 17:11, 21, 22
◆ कि वे दूसरों को यीशु के पास लाए।
यूहन्ना 17:23
◆ कि वे विश्वास में बने रहे और अंत मे यीशु के साथ स्वर्ग में हो।
यूहन्ना 17:24
◆ कि वे परमेश्वर के प्रेम और उपस्थिति में लगातार बने रहें।
यूहन्ना 17:26
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।
प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and whatsapp No 8802401600
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment