विषय:- परमेश्वर का राज्य।

मरकुस 1:15
और कहा, समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है; मन फिराओ और सुसमाचार पर विश्वास करो॥ 

यीशु मसीह परमेश्वर के राज्य की घोषणा करने आए। उनके पृथ्वी पर दिए गए संदेशो का यही उद्देश्य था। उसके आगमन के रूप के विषय में, हमें राज्य के कई पहलुओं को जानना चाहिए।

◆इस्राएल में राज्य
पुराने नियम में राज्य, परमेश्वर के उद्धारकारी कार्य जो उसने इस्राएल में किए थे परिणाम स्वरूप जिसके द्वारा मानव जाति के लिए उद्धार का मार्ग तैयार हो।

◆यीशु में राज्य
राज्य और उसका अधिकार यीशु के व्यक्तित्व और कार्यो में मौजूद था। वचन कहता हैं कि यदि हम परमेश्वर की सामर्थ्य से दुष्टात्माओं को निकालते हैं तो परमेश्वर का राज्य हम तक आ गया हैं। और हम ऐसा तब कर पाएंगे जब हम अपना मन फिराएँगे और सुसमाचार पर विश्वास करेंगे। 【 लूका 11:20】

◆कलीसिया में राज्य।
वर्तमान समय मे परमेश्वर की शक्ति और शासन का प्रकटीकरण उन सबके ह्रदय और जीवनों में हैं जो मन फिराते और सुसमाचार पर विश्वास लाते हैं।【 यूहन्ना 3:3】
जैसा कि आज हम सभी जानते हैं कि कोई भी व्यक्ति कलीसिया आ सकता हैं और वह मन फिरा कर सुसमाचार पर विश्वास लाकर परमेश्वर के राज्य में प्रवेश कर सकता हैं। इसलिए हम अपने मन को परमेश्वर के वचन पर लगाए तथा और लोगो को भी परमेश्वर के राज्य के बारे में बताए।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।

प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and whatsapp No.  8802401600

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर 
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।