विषय:- प्रार्थना में लगे रहना।

कुलुस्सियों 4:2
प्रार्थना में लगे रहो, और धन्यवाद के साथ उस में जागृत रहो। 

वचन कहता हैं कि प्रार्थना में लगे रहो। लगे रहने का मतलब है लगातार स्थिर रहना या दृढ़ रहना या करते रहना। हम इसके मतलब से ही अंदाज लगा सकते हैं कि मसीह जीवन लगातार चलते रहने का जीवन हैं और यह कभी नही रुकता।

लेकिन कई लोगो की सोच हैं कि हमने विश्वास किया बपतिस्मा लिया और अब हर रविवार को चर्च आना हमारा काम हैं बस। मसीह जीवन में लगे रहने का बहुत महत्व हैं। हो सकता हैं हमें कुछ भी समझ न आ रहा हो फिर भी हमे बने रहना है। और अपनी प्रार्थना के द्वारा परमेश्वर से जुड़े रहना हैं।

इस वचन में एक शब्द का इस्तेमाल हुआ है जागृत रहो। यानी सचेत रहो। खुद को प्रार्थना में पूरी तरह से लगाने के लिए हमें इस बात के बारे में सचेत रहने की आवश्यकता है की कौन सी बात प्रार्थना में रुकावट को लाती हैं। हमे खुद को अनुशासित करके प्रार्थना करने की आवश्यकता है।

नए नियम की कलीसिया के लोग जो पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाए हुए थे उनकी यह आदत थी । वे प्रार्थना में लोलीन रहें। 【 प्रेरितों के काम 2:42 】यह कार्य मसीह द्वारा उनके जीवन में किए हुए कार्यो के लिए स्तुति अर्पण करना है।

और इस के साथ ही साथ हमारे लिये भी प्रार्थना करते रहो, कि परमेश्वर हमारे लिये वचन सुनाने का ऐसा द्वार खोल दे, कि हम मसीह के उस भेद का वर्णन कर सकें जिस के कारण मैं कैद में हूं। 
कुलुस्सियों 4:3

यह प्रार्थना सिर्फ अपने तक सीमित नही होनी चाहिए बल्कि अपनी कलीसिया के सभी लोगो के लिए भी प्रार्थना करनी चाहिए कि जो लोग सेवा करना चाहते हैं उनके लिए परमेश्वर द्वार को खोले और उनकी अगुवाई करें।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की ।

प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and whatsapp No.  8802401600

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।