विषय:- आत्मिक वरदान।
1 कुरिन्थियों 12:8-10
क्योंकि एक को आत्मा के द्वारा बुद्धि की बातें दी जाती हैं; और दूसरे को उसी आत्मा के अनुसार ज्ञान की बातें।
और किसी को उसी आत्मा से विश्वास; और किसी को उसी एक आत्मा से चंगा करने का वरदान दिया जाता है।
फिर किसी को सामर्थ के काम करने की शक्ति; और किसी को भविष्यद्वाणी की; और किसी को आत्माओं की परख, और किसी को अनेक प्रकार की भाषा; और किसी को भाषाओं का अर्थ बताना।
पौलुस पवित्र आत्मा के द्वारा विश्वासियों को दिए गए वरदानों की सूची प्रस्तुत करता हैं।
■ बुद्धि का सन्देश
यह पवित्र आत्मा के कार्य के द्वारा बोली गई बुद्धि की वाणी हैं।
■ ज्ञान का संदेश
यह पवित्र आत्मा के द्वारा व्यक्त किया गया ज्ञान है। यह ज्ञान सभी को नहीं मिलता। सिर्फ उनको मिलता हैं जो सच में परमेश्वर के लिए ईमानदार हैं और सच्चे हैं।
■ विश्वास
यह विश्वास सिर्फ मसीह में आने तक सीमित नहीं हैं बल्कि उससे कही अधिक बढ़कर हैं। यह एक ऐसा विश्वास हैं जिससे हम पहाड़ो को हटा सकते हैं
■ चंगाई के वरदान
अगर अपने जीवन मे चाहते हैं कि आपके पास चंगाई का वरदान हो तो याकूब 5:14-16 के अनुसार कार्य करें।
■ सामर्थी कार्य करने की शक्ति
यीशु मसीह ने जितने भी आश्चर्यकर्म किये हैं, हम उससे भी बड़े बड़े कार्य को कर सकते हैं उस पर विश्वास करके। यूहन्ना 14:12
■ भविष्यवाणी
भविष्यवाणी का दान कलीसिया की सेवकाई के लिए दिया गया। और कुछ ही सेवको को मिलता हैं जिन्हें कलीसिया मे भविष्यद्वक्ताओं का कार्य करना है। इफिसिओ 4:11
■ आत्माओं की परख
जो सेवक भविष्यवाणी करते हैं परमेश्वर ने उन्हें परखने के लिए भी कुछ लोगो को नियुक्त किया है।
1 कुरन्थियो 14:29
■ अलग अलग भाषा में बोलना
अन्य भाषा बोलना परमेश्वर द्वारा पवित्र आत्मा से बपतिस्मे का चिन्ह हैं। प्रेरितों 2:4
■ अन्य भाषाओं का अर्थ बताना।
यह आत्मा द्वारा दिया गया सामर्थ हैं जिसके द्वारा अन्य भाषा के अर्थ को समझ कर दूसरों को इसकी व्याख्या कर सके।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and whatsapp no. 8802401600
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment