विषय:- कलीसिया।
प्रेरितों के काम 12:5
सो बन्दीगृह में पतरस की रखवाली हो रही थी; परन्तु कलीसिया उसके लिये लौ लगाकर परमेश्वर से प्रार्थना कर रही थी।
प्रेरितों की पुस्तक और साथ ही नए नियम के अन्य भागों से हम नए नियम की कलीसिया का सिद्धांत अथवा अधिकारपूर्ण स्तर का ज्ञान प्राप्त करते हैं।
कलीसिया लोगो के एक स्थानीय झुण्ड के रूप में हैं जो पवित्र आत्मा द्वारा एक किए गए हैं जो कि गम्भीरता के साथ परमेश्वर तथा प्रभु यीशु मसीह के साथ एक व्यक्तिगत रिश्ते की खोज में बढ़ते रहते हैं।
लोग कलीसिया में आते हैं और विश्वास के द्वारा उद्धार पाकर, नया जीवन व बपतिस्मा लेकर कलीसिया में बने रहते हैं 【 प्रेरितों 2:41-42 】
इस वचन में पतरस बन्दीगृह में होता हैं और कलीसिया उसके लिए प्रार्थना कर रही होती हैं। कलीसिया एक महत्वपूर्ण स्थान हैं जहाँ हम सभी एकत्रित होकर परमेश्वर की स्तुति करते हैं और उससे प्रार्थना करते हैं।
आपके जीवन मे कुछ भी परेशानी होने से पूरी कलीसिया आप के लिए प्रार्थना करेंगी। इसलिए कलीसिया से दूरी न बनाये और नियमित रूप से कलीसिया में बने रहें। कलीसिया जाना एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य हैं। और इस संगति के द्वारा परमेश्वर आपके जीवन मे विशेष आशीष को भी देगा।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and Whatsapp No. 8802401600
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment