विषय:-परमेश्वर की शांति।

यिर्मयाह 33:6
देख, मैं इस नगर का इलाज कर के इसके निवासियों को चंगा करूंगा; और उन पर पूरी शान्ति और सच्चाई प्रगट करूंगा। 

शांति के लिए इब्रानी शब्द हैं शालोम। हम अपने जीवन में शांति का अर्थ कुछ इस तरह लगाते हैं कि हमारे जीवन मे सारी जरूरते पूरी हो रही हैं। लेकिन परमेश्वर की ओर से मिली हुई शांति इन सब बातों से कही अलग हैं।

इस शब्द का अर्थ युद्ध या संघर्ष की अनुपस्थिति से कही अलग है। वचन कहता हैं कि यीशु मसीह शांति के राजकुमार हैं और उसकी शांति जो कि उसके लोगो के लिए है कभी खत्म नही होगी। 【 यशायाह 9:6-7 】

जब हम प्रभु के साथ सम्बन्ध में होते हैं तो वह हमारे जीवन में शांति को देता हैं। लूका की पुस्तक अध्याय  2:14 में लिखा है कि जिनसे वह प्रसन्न हैं शांति हो। परमेश्वर के प्रिय लोगो हमें परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास नही करना बस इतना करना है कि हम उसके पास पाए जाए और उसकी सुने।

जब हम ऐसा करेंगे तो हमें अपने जीवन में शांति पाने के लिए किसी वस्तु की आवश्यकता नही होगी ।  आप परमेश्वर से मांग सकते हैं कि प्रभु आपके जीवन मे शांति को दे और जब परमेश्वर आप को शांति की आशीष को दे तो इसे अपने तक ही सीमित न रखे बल्कि दुसरो के लिए आशीष का कारण बने।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।

प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and Whatsapp No.  8802401600

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।