विषय:- माँगो....ढूंढ़ो....खटखटाओ।

मत्ती 7:7
मांगो, तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूंढ़ो, तो तुम पाओगे; खटखटाओ, तो तुम्हारे लिये खोला जाएगा। 

यीशु मसीह हमे कहते हैं माँगते, ढूंढते और खटखटाते रहे। 

माँगने का अर्थ है कि हमें हमारी आवश्यकताओं का ज्ञान होना चाहिए और विश्वास होना चाहिए कि वो हमारी प्रार्थनाओं को सुनता हैं और उत्तर देता हैं। अगर हम विश्वास नही करते तो हमारे माँगने का कोई फायदा नही।

ढूढ़ने का अर्थ है कि परमेश्वर की इच्छा को जानते व समझते हुए निवेदन करना। यानी हम जो प्रार्थना कर रहे हैं उसके विषय मे वचन क्या कहता हैं। और परमेश्वर की क्या इच्छा हैं।

खटखटाने का अर्थ है कि हम निरन्तर प्रार्थना करे। हो सकता हैं कि प्रभु हमारी प्रार्थना का उत्तर तुरन्त ना दे फिर भी उसके समीप बने रहे। उससे प्रार्थना करते रहे क्योकि हो सकता हैं परमेश्वर आपको तैयार कर रहा हो उस आशीष के लिए । इसलिए धीरज के साथ प्रार्थना करते रहिए।

यूहन्ना 14:13
और जो कुछ तुम मेरे नाम से मांगोगे, वही मैं करूंगा कि पुत्र के द्वारा पिता की महिमा हो। 

जब हम प्रार्थना करे तो हमें यीशु मसीह के नाम से करनी चाहिए। वचन कहता है कि उसके नाम से उसकी इच्छा के अनुसार प्रार्थना करनी चाहिए ( 1 यूहन्ना 5:14 )

इसलिए परमेश्वर से प्रार्थना में मांगिये उसकी इच्छा को जाने और निरन्तर प्रभु के सम्मुख बने रहे।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।