विषय:- सुसमाचार का कार्य।

2 पतरस 1:3
क्योंकि उसके ईश्वरीय सामर्थ ने सब कुछ जो जीवन और भक्ति से सम्बन्ध रखता है, हमें उसी की पहचान के द्वारा दिया है, जिस ने हमें अपनी ही महिमा और सद्गुण के अनुसार बुलाया है। 

हमारे स्वर्गीय पिता का प्रेम , यीशु मसीह के द्वारा उद्धार, स्वर्ग में यीशु मसीह के द्वारा हमारे लिए विनती करना, पवित्र आत्मा का बपतिस्मा और उसकी भरपूरी का प्रेरणादायक वचन वह सब कुछ हैं जो एक विश्वासी को जीवन और भक्ति के लिए आवश्यक हैं। 【 मत्ती 11:28-30 】【 इब्रानियों 4:16, 7:25, 9:14 】

परमेश्वर का वचन जो मसीह में हमारे सिद्ध उद्धार को प्रकट करता हैं। उसकी पर्याप्तता को पूरा करने के लिए किसी अतिरिक्त मानवीय ज्ञान, तकनीक या सिद्धान्त की आवश्यकता नहीं हैं। 

जिस प्रकार प्रारंभिक कलीसिया के समय में खोए हुए को बचाने के लिए यीशु का वचन नए नियम के प्रेरितों का विश्वास और परमेश्वर का अनुग्रह पर्याप्त था, वैसे ही आज भी ये पर्याप्त हैं।

हम कई बार सुसमाचार के कार्य को करते हुए सोचते हैं कि यह कितना मुश्किल काम हैं। और हम लोगो से मदद पाने की आशा रखते हैं। लेकिन अन्य कोई भी वह ऊँचाई, गहराई, सामर्थ्य और सहायता नही दे सकता जिसकी घोषणा और प्रबन्ध स्वयं यीशु ने किया। 

इसलिए हम सुसमाचार के कार्य को दिल से करें परमेश्वर की अगुवाई मांगे। और वह आपकी सहायता करेगा।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।

प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and Whatsapp No.  8802401600

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर 
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।