विषय:- बुलाहट।

यिर्मयाह 1:5
गर्भ में रचने से पहिले ही मैं ने तुझ पर चित्त लगाया, और उत्पन्न होने से पहिले ही मैं ने तुझे अभिषेक किया; मैं ने तुझे जातियों का भविष्यद्वक्ता ठहराया। 

यिर्मयाह के जन्म से पहले ही परमेश्वर ने निर्धारित कर दिया था कि वह एक भविष्यद्वक्ता होगा। वचन कहता हैं कि परमेश्वर ने उसके गर्भ में ही उसका अभिषेक किया। यिर्मयाह की सेवकाई कुल 40 साल तक रही।

जिस तरह से यिर्मयाह के जीवन के लिए परमेश्वर की एक योजना थी, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक योजना हैं।

इफिसिओ 1:4 जगत की उत्पत्ति से पहले हमें चुन लिया

 हमारा कार्य यह हैं कि हम उसकी इच्छा के अनुसार जिये और अपने जीवन मे उसकी योजना को पूरा होने दे। जब हम उसकी योजना के अनुसार चलेंगे तो  सारी बातें मिलकर भलाई को ही उत्पन्न करती हैं। 【 रोमियों 8:28 】

यिर्मयाह 1:8
तू उनके मुख को देखकर मत डर, क्योंकि तुझे छुड़ाने के लिये मैं तेरे साथ हूँ, यहोवा की यही वाणी है। 

अपनी बुलाहट के समय यिर्मयाह एक छोटा बच्चा ही था,  और उसे भय और चिंता थी कि वह बड़े लोगों को कैसे परमेश्वर का वचन सुनाएगा। लेकिन परमेश्वर ने उस से कहा मत डर मैं तेरे साथ हूँ। परमेश्वर ने उसके साथ रहने की प्रतिज्ञा की।

मेरे प्रियो जब परमेश्वर हमे किसी कार्य के लिए चुनता हैं तो हमें इस बात की चिंता करने की जरूरत नही है कि हम कैसे करेंगे हमें तो आता ही नही है ।
परमेश्वर का वचन कहता हैं कि वह हमें सामर्थ को देगा।
प्रेरित 1:8 जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा जब तुम सामर्थ्य पाओगे ओर मेरे गवाह होंगे

परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।

प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and Whatsapp No. 8802401600

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।