विषय:- अंगीकार करें•••••••यीशु ही प्रभु हैं।

रोमियो 10:9
कि यदि तू अपने मुंह से यीशु को प्रभु जानकर अंगीकार करे और अपने मन से विश्वास करे, कि परमेश्वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया, तो तू निश्चय उद्धार पाएगा। 

वचन बताता है कि हमें उद्धार पाने के लिए क्या करना चाहिए। यहा पर लिखा है कि अगर हम यीशु को प्रभु जानकर अंगीकार करे। और मन में विश्वास करें कि परमेश्वर ने मरे हुए में से उसे जिलाया तो पक्का हमें उद्धार मिलेगा।

आज पूरा संसार इस बात के पीछे भाग रहा है या यूं कहें कि खोज रहा हैं कि उद्धार कैसे मिल सकता हैं। लेकिन यह वचन हमें स्पष्ट रूप से बताता हैं कि हमें कुछ खास कार्य नही करना हैं बस इस वचन के अनुसार कार्य करना है।

प्रभु का अर्थ है सामर्थ्य रखना, शासन, अधिकार और स्वामी बनना है। और यीशु मसीह को प्रभु जानकर अंगीकार करने का अर्थ है कि हमने विश्वास किया कि परमेश्वर ने अपने इकलौते पुत्र को हमारे लिए दे दिया।

हम जब अंगीकार करते हैं तो हम मानते हैं कि वह सामर्थ्य योग्य, आराधना, विश्वास,आज्ञाकारिता, और प्रार्थना के योग्य हैं।

उद्धार उसके लिए है जो यह विश्वास करता हैं कि प्रभु ने उसको मरे हुए में से जिलाया हैं। यानी कोई भी यदि मसीह के पुनरुत्थान को नही मानता तो वह अपने को मसीही नही कह सकता।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।

प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and whatsapp No . 8802401600

Samanta AG Church 
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।