विषय:- मसीह का लहू।

इब्रानियों 9:14
तो मसीह का लोहू जिस ने अपने आप को सनातन आत्मा के द्वारा परमेश्वर के साम्हने निर्दोष चढ़ाया, तुम्हारे विवेक को मरे हुए कामों से क्यों न शुद्ध करेगा, ताकि तुम जीवते परमेश्वर की सेवा करो। 

हम सभी जानते हैं कि यीशु मसीह ने हमारे लिए अपने लहू को बहाया। मसीह का लहू छुटकारे के विचार का केंद्र बिंदु हैं प्रत्येक विश्वासी के लिए।
क्रूस पर मसीह ने अपना लहू बहाया ताकि हमारे पापो को दूर करे तथा परमेश्वर से हमारा मेल कराए।

यीशु मसीह ने अपने लहू के द्वारा हमें विशेष आशीषों को 
दिया।

◆ उसका लहू सब पापो को क्षमा करता हैं जो मन फिरा कर उस पर विश्वास करते हैं।
मत्ती 26:28
◆ उसका लहू प्रत्येक विश्वासी को शैतान तथा दुष्ट शक्तियों से छुड़ाता हैं।
इफिसियों 1:7
◆ उसका लहू उन सब को जो विश्वास करते हैं धर्मी ठहराता हैं
रोमियो 3:24
◆ उसका लहू विश्वासियों के विवेक को शुद्ध करता हैं
इब्रानियों 9:14
◆ उसका लहू परमेश्वर के लोगो को पवित्र करता हैं।
इब्रानियों 13:12
◆ उसका लहू विश्वासियों के लिए मार्ग खोलता हैं कि वे मसीह के द्वारा सीधे परमेश्वर के सामने अनुग्रह, दया, सहायता, व उद्धार पाने के लिए पहुँचे।
इब्रानियों 7:25
◆ उसका लहू नई वाचा की सब प्रतिज्ञाओं के लिए निश्चित हैं।
इब्रानियों 13:20

परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।