विषय:- गवाह।

प्रेरितों के काम 1:8
परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होगे। 

प्रेरितों के काम मे यह मुख्य पद हैं। आत्मा में बपतिस्मा पाने का प्रमुख उद्देश्य मसीह की गवाही देने के लिए सामर्थ्य पाना हैं ताकि खोए हुए मसीह के लिए जीते जाए तथा जो कुछ मसीह ने मानना सिखाया उसका पालन करें। अंतिम परिणाम यह हैं कि मसीह को जाना जाए उससे प्रेम किया जाए, उसकी स्तुति की जाए।

सामर्थ्य का अर्थ शारीरिक बल या योग्यता से कही बढ़कर हैं। इसका अर्थ सामर्थी कार्य से है। हम पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से दुष्टात्माओ को निकालना तथा बीमारों को चंगा कर सकते हैं।

वचन कहता हैं कि जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ पाओगे अगर आप सामर्थ पाना चाहते हैं तो पवित्र आत्मा पाने के लिए प्रार्थना करें। जब हमारे जीवन मे पवित्र आत्मा की अगुवाई पाई जाएगी तब परमेश्वर हमारे जीवन में आश्चर्यजनक कार्य को करेगा आप को सामर्थ देगा कि आप गवाही दे सके।

पवित्र आत्मा में बपतिस्मा न केवल मसीह को प्रभु के रूप में प्रचार में सामर्थ्य प्रदान करता हैं, परन्तु गवाही की सामर्थ्य भी देता हैं। और परमेश्वर आपको आपके घर में, आपके खानदान में, आपके क्षेत्र में और पृथ्वी की छोर तक गवाह बनाएगा। ताकि आपके द्वारा पिता की महिमा हो।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।

प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and whatsapp No.  8802401600

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।