विषय:- वचन ग्रहण करने वाले लोग।
मरकुस 4:3
सुनो: देखो, एक बोनेवाला, बीज बाने के लिये निकला!
यीशु मसीह ने एक दृष्टान्त को दिया। जो कि एक बीज बोने वाले के विषय मे हैं। एक बीज बोने वाला बीज बोने निकला। ये बीज बोने वाला वचन को बोता हैं।
यीशु मसीह इस दृष्टान्त का प्रयोग यह बताने के लिए करते हैं कि जब सुसमाचार का प्रचार होता हैं तो संसार इसे कैसे ग्रहण करता हैं।
बाइबल चार प्रकार की भूमि के विषय मे बताती हैं।
◆मरकुस 4:4
और बोते समय कुछ तो मार्ग के किनारे गिरा और पक्षियों ने आकर उसे चुग लिया।
वचन कहता हैं कुछ बीज ऐसे हैं जो मार्ग के किनारे गिरा। जो मार्ग के किनारे के हैं वह लोग वे है जो जिन्होंने वचन को सुना लेकिन शैतान ने तुरंत आकर उस वचन को उठा लिया।
◆मरकुस 4:5-6
और कुछ पत्थरीली भूमि पर गिरा जहां उस को बहुत मिट्टी न मिली, और गहरी मिट्टी न मिलने के कारण जल्द उग आया।
और जब सूर्य निकला, तो जल गया, और जड़ न पकड़ने के कारण सूख गया।
जो वचन पथरीली भूमि पर बोये गए वह वे हैं जो वचन को सुनते हैं और उसको मानते हैं उस पर चलते हैं पर वह गहरी जड़ ना होने की वजह से थोड़े ही दिनों में खत्म हो जाते हैं।
◆मरकुस 4:7
और कुछ तो झाड़ियों में गिरा, और झाड़ियों ने बढ़कर उसे दबा लिया, और वह फल न लाया।
जो वचन झाड़ियों में बोए गए वह वे हैं जिन्होंने वचन को सुना लेकिन संसार की बातों में आ कर वे फलवन्त ना हो सके।
◆मरकुस 4:8
परन्तु कुछ अच्छी भूमि पर गिरा; और वह उगा, और बढ़कर फलवन्त हुआ; और कोई तीस गुणा, कोई साठ गुणा और कोई सौ गुणा फल लाया।
आखिरी जो भूमि है वह एक अच्छी भूमि हैं। ये वे हैं जो वचन को सुनते हैं और फलवन्त होते हैं।
इस मे यीशु मसीह ने हमे बताया कि आखिर क्यों वचन लोगो के जीवन मे कार्य नही कर पाता। हम अपने जीवन को एक अच्छी भूमि की नाई बनाना है ताकि हमारा जीवन आशीषित हो और वह दूसरों के लिए भी आशीष का कारण हो।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment