विषय:- बुद्धि और समझ।
नीतिवचन 4:5
बुद्धि को प्राप्त कर, समझ को भी प्राप्त कर; उन को भूल न जाना, न मेरी बातों को छोड़ना।
यह पूरा अध्याय हमें बुद्धि और शिक्षा के विषय में बताता हैं। बुद्धि और शिक्षा हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। और यह परमेश्वर की ओर से ही मिलता हैं इसलिए अन्य सभी वस्तुओं की अपेक्षा हमें इसे ही खोजना चाहिए।
हम बुद्धि और शिक्षा को प्राप्त कर सकते हैं यदि हम परमेश्वर के भय में चले। बुराई को छोड़कर परमेश्वर के ज्ञान की ओर आकर्षित होते हैं।
परमेश्वर के साथ सम्बन्ध को बनाना सच्ची बुद्धि प्राप्त करने का पहला कदम हैं क्योंकि जब हम उसके साथ सम्बन्ध में होंगे तो हम उसकी सुनेंगे। नीतिवचन अध्याय 4 और पद 1 कहता हैं पिता की सुनो।
◆ सबसे पहले हमें बुद्धि को नही छोड़ना हैं यानी परमेश्वर के भय में चलना है जब हम ऐसा करेंगे तो वही बुद्धि हमारी रक्षा करेगी और हमारा पहरा देगी।
नीतिवचन 4:6
◆ बुद्धि श्रेष्ठ है अच्छी हैं इसलिए उसको पूरी मेहनत से खोजे और प्राप्त करें। हम सभी बहुत सारे विषय की शिक्षा लेते हैं और वो जरूरी भी हैं लेकिन सबसे पहले हमें वो सीखना हैं जो परमेश्वर हमे सिखाना चाहता हैं।
नीतिवचन 4:7
◆ वचन कहता हैं जिन्हें बुद्धि और शिक्षा प्राप्त होती हैं। उनके लिए जीवित रहने का और सारे शरीर के भले चंगे रहने का कारण होती हैं।
नीतिवचन 4:22
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and Whatsapp No. 8802401600
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment