विषय:- स्मरण रख।

सभोपदेशक 12:1
अपनी जवानी के दिनों में अपने सृजनहार को स्मरण रख, इस से पहिले कि विपत्ति के दिन और वे वर्ष आएं, जिन में तू कहे कि मेरा मन इन में नहीं लगाता। 

स्मरण रख शब्द हमारे जीवन में हमेशा कार्यशीलता को दर्शाता हैं। उदाहरण: जब परमेश्वर ने अब्राहम को याद किया तो वह उसकी भलाई में शामिल हो गया। इसलिए हमारे सृजनहार को स्मरण करने का अर्थ है कि जिस उद्देश्य से हमारी सृष्टि की गई हैं, ठीक उसी के अनुसार कार्यशील हो जाना।

हम केवल पवित्र आत्मा की सहायता से ही परमेश्वर को स्मरण रख सकते हैं और हमें चाहिए कि हम नए मनुष्यत्व को पहिन ले, जो परमेश्वर के अनुरूप सत्य की धार्मिकता और पवित्रता में सृजा गया हैं 【 इफिसियों 4:24 】

यह वचन खासतौर पर जवानों के लिए हैं कि जवान अपनी जवानी के दिनों में अपने परमेश्वर को याद रखें। जब व्यक्ति जवान होता हैं तो उसके पास अपने जीवन को कैसे अच्छा व सफल बनायें इस का प्रश्न होता हैं। वह अपनी पढ़ाई में और बहुत से कार्य में व्यस्थ रहता हैं। जवानों के पास बहुत सारे कार्य होने की वजह से वह कई बार परमेश्वर से दूर होने लगते हैं। लेकिन वचन कहता हैं कि इस समय में हम परमेश्वर के निकट रहे।

भजन संहिता 119:9
जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से। 

जब जवान प्रभु के निकट रहेंगे तो वचन में भी बने रहेंगे। यह वचन बताता हैं कि अगर जवान अपने आप को अच्छा रखना चाहता हैं तो उसके वचन में बने रहे और उसके वचन के अनुसार सावधान रहें।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।

प्रार्थना के लिए सम्पर्क करें।
Contact and Whatsapp No.  8802401600

 Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।