विषय:- बपतिस्मा।

प्रेरितों के काम 22:16
अब क्यों देर करता है? उठ, बपतिस्मा ले, और उसका नाम लेकर अपने पापों को धो डाल। 

नए नियम में एक मसीह व्यक्ति जब बपतिस्मा लेता था तो उसका अर्थ होता था कि वह अपने पापो से मन फिरा कर अपने आप को सम्पूर्ण मन से यीशु मसीह को समर्पित कर रहा हैं।

मत्ती 3:2
मन फिराओ; क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है। 
इस वचन में यूहन्ना जो कि बपतिस्मा देता था वो भी यही प्रचार कर रहा था कि मन फिराओ।

खुद यीशु मसीह ने भी बपतिस्मा लिया
मत्ती 3:13
उस समय यीशु गलील से यरदन के किनारे पर यूहन्ना के पास उस से बपतिस्मा लेने आया।

जब हम पूरे मन से बपतिस्मा लेते हैं और उसको अपना उद्धारकर्ता के रूप में ग्रहण करते हैं तो हम यीशु मसीह के अनुग्रह को पा सकते हैं जो कभी खत्म नही होता।

वचन कहता हैं कि जब हम मसीह पर विश्वास करते हैं तो हम क्यो देर कर रहे हैं। इसी समय अपने मन को तैयार कीजिये और उसके नाम से पानी का बपतिस्मा ले। और उसके नाम से अपने पापो को धो डालिए।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।