Dally devotion

विषय कैसे मदद करे

हम देखते हैं कि चर्च में हमेशा हमे सिखाया जाता हैं कि दूसरों की मदद करो देखो हम किस की मदद कर सकते हैं और ये लाइन सुनते सुनते कई बार हम परेशान हो जाते हैं कि कहा से लेकर आये ऐसे व्यक्ति को जिसे मदद चाहिए क्योकि हम सभी अपनी दिनचर्या में बहुत व्यस्त रहते हैं
 लेकिन अभी इस समय जब कि पूरे देख में लॉक डाउन का समय चल रहा हैं इस समय मे हम कही ऐसे बातो को देख पा रहे होंगे कि कई लोगो की  जरूरत भी पूरी नही हो पा रही है  , ये समय हैं कि हम लोगो की मदद करे
जैसे यीशु मसीह ने गलील के काना में जब वह विवाह में गए और वहाँ दाखरस कम पड़ गया और यीशु मसीह ने पानी को दाखरस में बदलकर लोगो की जरूरत को पूरा किया #यूहन्ना 2:1-11
और अगर हम #मरकुस 6:33-44 पढ़े तो देखेंगे कि जब यीशु मसीह के पीछे बड़ी भीड़ हो लेती हैं और दिन ढल गया होता हैं तो यीशु मसीह को उन पर तरस आता हैं और वह अपने चेलों को खाने का इंतजाम करने को कहते हैं और सभी लोगो के लिए खाने की व्यवस्था की जाती हैं जिन्होंने भोजन किया वे पाँच हज़ार पुरुष थे 
यह समय हैं कि हम अपने घर के भण्डारो को खोले और दूसरों की मदद करे
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे सभी को जय मसीह की
परमेश्वर आपको आशीष दे 

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।