विषय:- मेरा चरवाहा।
भजन संहिता 23:1
यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी।
यहा भजनकार कह रहा है कि यहोवा मेरा चरवाहा हैं। चरवाहा शब्द का इस्तेमाल कई बार बाइबल में हुआ हैं। जैसे【 भजन सहिंता 28:9, 80:1, 95:7, यशायाह 40:11 】लिखा है।
परमेश्वर खुद की तुलना एक चरवाहे से करता हैं और वह बताना चाहता हैं कि वह अपने लोगो से कितना प्रेम करता हैं।
अब हम सोचेंगे कि चरवाहा और परमेश्वर का क्या मेल लेकिन अगर आपने चरवाहे को देखा हो तो वह अपनी भेड़ बकरियों की रखवाली करता हैं उनका ध्यान रखता हैं। वह हमेशा चौकन्ना रहता हैं कि कही उसकी भेड़ बकरियों को कोई नुकसान ना पहुँचाए।
परमेश्वर हमारा ध्यान रखता हैं कि हमे कोई नुकसान ना पहुँचाए। हमे किसी भी तरह की दिक्कत ना हो।
प्रभु यीशु ने भी अपने प्रेम को बताने के लिए भी इसी शब्द का इस्तेमाल किया
अच्छा चरवाहा में हूँ।【 यूहन्ना 10:11 】
परमेश्वर मसीह के द्वारा तथा पवित्र आत्मा द्वारा इतनी चिंता करता हैं कि वह अपनी प्रत्येक सन्तान के लिए प्रेम, चिंता, अगुवाई करना चाहता हैं एक अच्छे चरवाहे के समान।
विश्वासी प्रभु की भेड़े हैं और हम प्रभु के पीछे चलना हैं जैसा प्रभु बोलते हैं।
आखिर में जब परमेश्वर हमारा चरवाहा हैं और हम उसकी भेड़े हैं तो वह हमें किसी भी प्रकार से किसी भी भली वस्तु की घटी नही होने देगा।
परमेश्वर आपको आशीष करे।
सभी को जय मसीह की
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment