विषय:- बुराई से घृणा करना

★भजन संहिता 97:10
हे यहोवा के प्रेमियों, बुराई से घृणा करो; वह अपने भक्तों के प्राणो की रक्षा करता, और उन्हें दुष्टों के हाथ से बचाता है। 

वचन कहता है हे यहोवा को प्रेम करने वालो, बुराई से घृणा करो। इस वचन के अनुसार जो व्यक्ति कहता हैं कि वह प्रभु से प्रेम करता हैं उसकी जाँच इसी बात से हो जाती हैं कि वह पृथ्वी पर रहते हुए बुराई से कितनी घृणा करता हैं।

एक सच्चा विश्वासी जो पवित्र आत्मा की अगुवाई में चलता है वह उन बातो से प्रेम करता है जिन बातों से परमेश्वर प्रेम करता हैं और उन बातों से घृणा करता हैं जिन बातों से परमेश्वर को घृणा हैं

★भजन संहिता 34:16
यहोवा बुराई करने वालों के विमुख रहता है।

यह वचन साफ बताता है कि परमेश्वर को बुराई करने वाले लोग पसंद नही है। वह उनके विरोध में रहता हैं।

★भजन संहिता 34:13
अपनी जीभ को बुराई से रोक रख, और अपने मुंह की चौकसी कर कि उससे छल की बात न निकले। 

वचन कहता हैं कि अपनी जीभ से भी बुराई नही करना है हमे। और साथ ही हमे ध्यान भी रखना है।

★भजन संहिता 34:14
बुराई को छोड़ और भलाई कर; मेल को ढूंढ और उसी का पीछा कर॥ 
अंत मे हम सभी परमेश्वर की संतान हैं इसलिए अगर हम किसी बुराई में पड़े हैं तो उसे छोड़ दे और भलाई करने के लिए अपने मन को तैयार करे। लोगो से मेल मिलाप रखे ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रभु के बारे में बता सके।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर 
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।