विषय:- सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाना।

#भजन संहिता 91:1
जो परमप्रधान के छाए हुए स्थान में बैठा रहे, वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा।

वचन बताता हैं कि
जब हम परमेश्वर के समीप रहते हैं तो हम परमेश्वर की जो सर्वशक्तिमान हैं उसकी छाया में ठिकाना पाते है

अपने आप को परमेश्वर के हाथ मे सौप दो कि वह हमें सुरक्षित रखे और अपनी इच्छा पूरी करे,

क्योंकि हम जितना अधिक परमेश्वर के पास होंगे उतना ही हम निश्चित होते जाएंगे।

#भजन संहिता 17:8
अपनी आँखों की पुतली के समान सुरक्षित रख,
अपने पँखो के तले मुझे छिपा रख।

इस वचन में दाऊद कहता हैं कि जैसे एक आँख पुतली को सुरक्षित रखती हैं व छुपा कर रखती है ताकि पुतली को नुकसान ना पहुँचे वैसे ही तू मुझे छुपा ले।
हम अगर अपनी आँखों को देखे तो जब आँखों के अंदर कुछ भी चला जाए चाहे वह धूल का एक कण ही क्यों ना हो हमारी आंख अपने आप बन्द हो जाती हैं और सुरक्षित हो जाती हैं।
उसी तरह से जब अपने आप को हम परमेश्वर में हाथ मे सौप देते हैं तो वह हमें सुरक्षित रखता हैं।

अगर हम यूहन्ना की पुस्तक पढ़े तो उसमें लिखा हैं कि 
यूहन्ना 15:7
यदि तुम मुझ में बने रहो, और मेरी बातें तुम में बनी रहें तो जो चाहो मांगो और वह तुम्हारे लिये हो जाएगा।
जब हम उसके छाए हुए स्थान में रहेंगे तो हम जो प्रार्थना में विश्वास से मांगेंगे वह हमारे लिए हो जाएगा।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।