विषय:- परमेश्वर की बात को सुनना और करना।
मरियम ने कहा, देख, मैं प्रभु की दासी हूं, मुझे तेरे वचन के अनुसार हो: तब स्वर्गदूत उसके पास से चला गया॥
#लूका 1:38
जब हम यीशु मसीह के जन्म की घोषणा के बारे में पढ़ते हैं【लूका1:26-38】तो हम उसमे देखते की स्वर्गदूत मरियम के पास आकर बोलता हैं कि परमेश्वर का अनुग्रह तुझ पर हुआ है।
आज जब हम मसीह में सीखते हुए आगे बढ़ रहे हैं और उसके कार्य को करने की सोचते हैं तो हमें मरियम को देखने की जरूरत हैं।
हमे देखना हैं कि जब उसे पता चलता है कि वह गर्भवती होगी। तो वह स्वर्गदूत से कहती हैं कि यह कैसे होगा क्योंकि में किसी पुरुष को जानती ही नही। स्वर्गदूत ने मरियम से कहा कि यह सब परमेश्वर की और से होगा। मरियम ने स्वर्गदूत से कहा देख में प्रभु की दासी हूँ मुझे तेरे वचन के अनुसार हो।
मसीह में मेरे प्रिय भाई और बहनों जब हम परमेश्वर की बात सुनते हैं तो उसे करना भी हैं जैसे कि मरियम ने किया।
मरियम ने इस बात की चिंता नही की कि लोग क्या कहेंगे। उसने परमेश्वर की आज्ञा मानी और हम सभी जानते हैं कि मरियम के द्वारा हमारे लिए एक उद्धारकर्ता ने जन्म लिया ।
अगर हम चाहते हैं कि परमेश्वर का कार्य हमारे द्वारा हो तो हमे मरियम की तरह तैयार होने की जरूरत हैं। हमें कहने की जरूरत हैं कि तेरे वचन के अनुसार हो।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की
Comments
Post a Comment