विषय:- धर्मी और दुष्ट मनुष्य।

भजन संहिता 1:1-6

धर्मी मनुष्य
1 क्या ही धन्य है वह पुरूष जो दुष्टों की युक्ति पर नहीं चलता, और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता; और न ठट्ठा करने वालों की मण्डली में बैठता है!
2 परन्तु वह तो यहोवा की व्यवस्था से प्रसन्न रहता; और उसकी व्यवस्था पर रात दिन ध्यान करता रहता है। 
3 वह उस वृक्ष के समान है, जो बहती नालियों के किनारे लगाया गया है। और अपनी ऋतु में फलता है, और जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं। इसलिये जो कुछ वह पुरूष करे वह सफल होता है।

1:2-3 वचन बताता हैं कि
धर्मी लोग यहोवा की व्यवस्था से प्रसन्न रहता है, उसे वचन पढ़ना अच्छा लगता हैं वचन पर चलना अच्छा लगता हैं उसे रात दिन वचन पर ध्यान करना अच्छा लगता हैं। और जो व्यक्ति ऐसा करता हैं  बाइबल बताती है वह उस वृक्ष के जैसा है जो बहती हुई नालियों के किनारे लगाया गया हो और हम सभी को पता होगा कि जो वृक्ष बहती नालियों के किनारे लगाया गया हो वह पतझड़ और गर्मी में भी नही मुरझाता वह वृक्ष हरा भरा रहता हैं।
अगर हम परमेश्वर की आज्ञाओं से खुश हैं तो हमारे लिए भी परमेश्वर ने ऐसी ही आशीष रखी हैं चाहे आकाल हो देश मे फिर भी परमेश्वर हमे किसी भी भली वस्तु की घटी नही होने देगा। साथ ही जो भी काम हम करे वह सफल होंगे।

दुष्ट मनुष्य
4 दुष्ट लोग ऐसे नहीं होते, वे उस भूसी के समान होते हैं, जो पवन से उड़ाई जाती है।
5 इस कारण दुष्ट लोग अदालत में स्थिर न रह सकेंगे, और न पापी धर्मियों की मण्डली में ठहरेंगे।

1:4-5 वचन बताता है कि दुष्ट लोग ऐसे नही होते, वह उस भूसी के समान होते हैं जो ऐसे ही उड़ जाती हैं उस व्यक्ति मे स्थिरता नही होती। और ना ही वह धर्मी लोगो के मंडली के बीच में रुक पाते हैं।उनको अपने मन की बात ही ठीक लगती है वो वचन पर मनन नही करते और न वचन को मान कर उस के अनुसार चलते है प्रार्थना नही करते अहंकार,घमण्ड,झूठ बोलना,दुसरो को नीचा दिखाना ओर भी बुरे काम मे मन लगाते है ओर परमेश्वर की मंडली में शामिल नही होते वचन कहता है ऐसे लोगो का मार्ग नष्ट हो जाएगा

6 क्योंकि यहोवा धर्मियों का मार्ग जानता है, परन्तु दुष्टों का मार्ग नाश हो जाएगा।
बाइबल हमें धर्मी और दुष्ट लोगो के बारे में बताती हैं। 

इस अध्याय का पहला वचन कहता हैं कि वह व्यक्ति धन्य हैं जो दुष्टो की युक्ति पर नहीं चलता है और ना पापियों के मार्ग में खड़ा होता हैं और ना ठठ्ठा करनेवालो की मंडली में बैठता हैं।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करे
सभी को जय मसीह की
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर 
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।