विषय:-यीशु ने क्या कहा???

मत्ती 28:18-20
18 यीशु ने उन के पास आकर कहा, कि स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है।
19 इसलिये तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्रआत्मा के नाम से बपतिस्मा दो।
20 और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूं।

18 पद कहता है कि सारा अधिकार यीशु मसीह को दिया गया हैं। और जब हम मत्ती 10:1 वचन पढ़ते हैं तो वहा लिखा है कि यीशु ने अपने चेलों को अधिकार दिया।
अशुद्ध आत्माओं पर
सब प्रकार की बीमारी
सब प्रकार की दुर्बलताओं को दूर करने का अधिकार।

मेरे प्रिय लोगो हम मसीह लोगो को जो कि उसके वचन पर चलते हैं हर एक विषय मे अधिकारी बनाया है।

19 पद कहता है कि क्योकि सारा अधिकार यीशु मसीह के पास हैं और हम उसके पीछे चलने वाले हैं इसलिए हमे लोगो के बीच मे जाना है और सुसमाचार को सुनाना हैं और हर प्रकार के लोगो को चेला बनाना है। वह एक छोटा सा बच्चा भी हो सकता हैं और एक बूढ़ा व्यक्ति भी हो सकता हैं। और उन्हें पानी का बपतिस्मा देना है।

20 पद कहता है कि उन्हें बाइबल की आज्ञाएँ मानना सीखना है। और यीशु मसीह कहते हैं कि मै जगत के अंत तक तुम्हारे साथ हूँ।

आज हम सभी जब अपने घरों में अपने परिवार के साथ हैं तो हम पूरे परिवार के साथ प्रार्थना करे और क्योकि कई परिवारों में से कई लोग कलीसिया नही आते हैं तो आपके पास मौका है कि आप अपने परिवार से शुरुआत करें इसे करने की। 

परमेश्वर सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।