विषय:- काम मे सफलता मिलना।
हम अपने जीवन मे बहुत सारे काम करने की सोचते हैं उसके लिए कार्य करते हैं बहुत मेहनत भी करते हैं कई बार हम सफल हो जाते हैं और कई बात असफल।
हमारी ये सफलता हमारे आने वाले जीवन के लिए भली है या नही। बाइबल इसके बारे में हमे बताती हैं वह बताती हैं कि हमे सफल होने के लिए क्या करना है
यहोशू 1:8
व्यवस्था की यह पुस्तक तेरे चित्त से कभी न उतरने पाए, इसी में दिन रात ध्यान दिए रहना, इसलिए कि जो कुछ उस में लिखा है उसके अनुसार करने की तू चौकसी करे, क्योंकि ऐसा ही करने से तेरे सब काम सफल होंगे, और तू प्रभावशाली होगा।
यहा पर यहोवा परमेश्वर यहोशू से कह रहे हैं कि जो व्यवस्था यहोशू और इस्त्राएल को दी गयी हैं उसे वह कभी भूलने ना पाए उसे याद रखे और उसी पर ध्यान करे , उन आज्ञाओं को अपने जीवन मे लागू करे। और अपने आप का ध्यान रखे कि आप उस आज्ञाओं को मान रहे हैं या नहीं।
जब हम अपने जीवन मे भी परमेश्वर की आज्ञाओं कर प्रति सचेत रहेंगे और उसकी आज्ञाओं से खुश होंगे तो वचन के अनुसार हम जो भी कार्य करेंगे वह सफल होंगे।
【 भजन सहिंता 1:2,3 】
नीतिवचन 21 : 31
युद्ध के दिन के लिए घोड़ा तैयार तो होता है, परंतु जय यहोवा ही से मिलती है।
यहा पर वचन बता रहा है कि हम किसी कार्य को करने के लिए कितनी भी तैयारी कर ले लेकिन सफलता देने वाला परमेश्वर ही हैं।
इसलिए हम कुछ भी करते है तो सबसे पहले प्रभु से प्रार्थना करे और वचन के अनुसार काम करने के लिए तैयार हो। जब आप अपने काम को प्रभु की अगुवाई में करेंगे तो उस काम मे सफलता देना परमेश्वर का काम हैं।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment