विषय:- स्वतंत्रता को सुरक्षित रखो।
गलातियो 5:1
मसीह ने स्वतंत्रता के लिये हमें स्वतंत्र किया है; सो इसी में स्थिर रहो, और दासत्व के जूए में फिर से न जुतो।
जब हम मसीह में आये हमने प्रभु को जाना और उसे ग्रहण किया तो मसीह ने स्वतंत्रता के लिए हमे स्वतन्त्र किया। और वचन कहता है कि जो आजादी हमे मिली हैं हम उसमे स्थिर रहे और वापस उस गुलामी में ना जाए।
हमे परमेश्वर ने हर एक बात में स्वतंत्रता दी हैं:-
अंधविश्वास से
मूर्ति पूजा
बुरी लतो से
होनी अनहोनी
लालच
बीमारी
दुष्टात्माओं से
पारिवारिक श्राप से
ईर्ष्या
घृणा
अज्ञानता
हीनभावना
गरीबी से
क्लेश
अस्थिरता
और भी इतने सारे विषय मे हमे स्वतन्त्रता मिली हैं कि हम उसकी सूची नही बना सकते।
#यूहन्ना 8:32
तुम सत्य को जानोगे और सत्य तुम्हें स्वतन्त्र करेगा।
वचन कहता है कि जब हम जानेंगे कि सत्य क्या हैं तभी हम स्वतन्त्र होंगे अगर हम नही जानते तो नही होंगे। जिन बातों से प्रभु ने हमे आज़ाद कराया। उन विषयों में परमेश्वर का वचन क्या कहता हैं।
अगर हम सत्य को जानना चाहते हैं तो हमे निरन्तर प्रार्थना, आराधना ओर उसके वचन से सीखना होगा।
#गलातियो 5:13
13 हे भाइयों, तुम स्वतंत्र होने के लिये बुलाए गए हो परन्तु ऐसा न हो, कि यह स्वतंत्रता शारीरिक कामों के लिये अवसर बने।
वचन कहता है कि हम स्वतन्त्रता के लिए ही बुलाये गए हैं। अब ऐसा ना हो कि हम कुछ भी करने के लिए आज़ाद हैं तो हम मसीह से ही दूर भागने लग जाये।
इसलिए स्वतंत्र रहिये और प्रभु का काम कीजिये ।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment