विषय:- विश्वास
वचन कहता हैं कि विश्वास करने वालो के लिए सब कुछ हो सकता हैं। जब हम लोगो से बात करते हैं तो हम प्रार्थना के बारे में क्या बोलते हैं। जब हम बाइबल को पढ़ते हैं तो उसमें कई वचन ऐसे हैं जिनमें लिखा है कि जैसा तेरा विश्वास है वैसा ही तेरे लिए हो।
लेकिन हम प्रार्थना करते समय इस वचन को ध्यान नही रखते जब हम दूसरे लोगो से बात करते हैं तब भी हमारी
बाते वचन के अनुसार नही होती। हमारे पास हमेशा ऑपशन रहता है।
#मरकुस 9:14-27
इन वचनों में ऐसे व्यक्ति के बारे में बताया गया हैं जो अपने बेटे को यीशु मसीह के पास लाता हैं कि वह उसके बेटे को चंगा करे।
#मरकुस 9:22
22 उस ने कहा, बचपन से: उस ने इसे नाश करने के लिये कभी आग और कभी पानी में गिराया; परन्तु यदि तू कुछ कर सके, तो हम पर तरस खाकर हमारा उपकार कर।
जब वह बताता है कि उसने बहुत कोशिश की कि वह दुष्टात्मा उसके बेटे को छोड़ कर चली जाए।परंतु यदि तू कुछ कर सके तो हम पर तरस खा कर हमारा उपकार कर।
जब यीशु मसीह ने यह सुन तो उस व्यक्ति से कहा यदि तू कर सकता है यह क्या बात है। विश्वास करने वाले के लिए सब कुछ हो सकता है।
हम अपनी प्रार्थनाओ में अगर मगर किन्तु परन्तु आदि शब्दो का इस्तेमाल करते हैं तो इसे आज ही बंद कीजिए क्योकि अगर आप विश्वास करते हैं तो आप को पता होगा कि लिखा है
भजन सहिंता 138:8
परमेश्वर मेरे लिए सब कुछ करेगा।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment