विषय:- पवित्र आत्मा द्वारा अगुवाई
यूहन्ना 16:13
परन्तु जब वह अर्थात सत्य का आत्मा आएगा, तो तुम्हें सब सत्य का मार्ग बताएगा, क्योंकि वह अपनी ओर से न कहेगा, परन्तु जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा, और आनेवाली बातें तुम्हें बताएगा।
वचन कहता हैं कि जब पवित्र आत्मा हमारे जीवन मे आएगा तो सत्य का मार्ग बताएगा। हमारे जीवन मे अकसर हम इस दुविधा में रहते हैं कि हम जो कर रहे हैं वह सही हैं या नही। लेकिन वचन कहता हैं कि जब हमारे जीवन मे पवित्र आत्मा होगा तो हमें इस बात के लिए सोचने की जरूरत नही पड़ेगी।
जब हम प्रार्थना करेंगे तो हमारे लिए जो सही हैं वह करने में पवित्र आत्मा हमारी अगुवाई करेगा।
भजन संहिता 25:5
मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे, क्योंकि तू मेरा उद्धार करने वाला परमेश्वर है; मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहता हूं।
भजन संहिता में भजनकार कह रहा हैं कि मुझे अपने सत्य पर चला। क्या हम अपने जीवन में ऐसा बोलते हैं क्या हम प्रार्थना करते हैं कि हमे पवित्र आत्मा चाहिए।
अगर नही मांगते तो परमेश्वर से जरूर माँगो।
यूहन्ना की पुस्तक 16 अध्याय का पद 7 कहता हैं कि वह हमारे पास एक सहायक भेजेगा। पवित्र आत्मा हमारा सहायक हैं और वह हमारी अगुवाई करेगा कि क्या करना है।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment