विषय:- परमेश्वर के भवन के लिए दान।

हाग्गै 1:4
क्या तुम्हारे लिए अपने छतवाले घरों में रहने का समय हैं, जबकि यह भवन उजाड़ पड़ा है?

इस वचन को जब हम पढ़ते हैं तो पाएंगे कि यह वचन हाग्गै भविष्यदक्ता के द्वारा यहोशू महायाजक के पास पहुँचता हैं।

परमेश्वर ने कहा कि लोग अपने कामो में इतना व्यस्त हैं कि वह लोग भवन के निर्माण में अनदेखी कर रहे हैं। उनके अपने घर तो सुंदर लकड़ी के बने थे जब कि मंदिर उजाड़ पड़ा था।

आज हम मसीह लोग अपने घरों को बहुत सुंदर सजा कर रखते हैं हम ध्यान रखते हैं कि घरो में सारी जरूरत के सामान उपलब्ध हो।
लेकिन हम में से कई लोग इस बात पर कभी ध्यान नही देते की हमारी कलीसिया में क्या जरूरत है हम क्या कर सकते हैं, इसको और सुंदर कैसे बनाएं।

इस वचन में इस बात पर बल दिया कि लोग परमेश्वर और उसके कार्य को प्राथमिकता दे। इसी प्रकार हमारे जीवन मे भी परमेश्वर व उसका कार्य  प्रथम स्थान पर होना चाहिए 【मत्ती 6:33 इसलिए पहले तुम परमेश्वर के राज्य और उसके धर्म की खोज करो 】
 हमारी प्राथमिकता बताती हैं कि प्रभु के लिए हमारा प्रेम कैसा है।

हाग्गै 1:6
तुम ने बहुत बोया परन्तु थोड़ा काटा; तुम खाते हो, परन्तु पेट नहीं भरता; तुम पीते हो, परन्तु प्यास नहीं बुझती; तुम कपड़े पहिनते हो, परन्तु गरमाते नहीं; और जो मजदूरी कमाता है, वह अपनी मजदूरी की कमाई को छेदवाली थैली में रखता है।

वचन कहता है कि परमेश्वर के लोगो की आशीषें जाती रही क्योकि वे स्वार्थी हो गए है और स्वार्थी जीवन ही जी रहे हैं। वे लोग परमेश्वर के कार्य से भागते हैं। अगर हम ऐसे ही स्वार्थी हैं और परमेश्वर के कार्य के लिए नही सोचते तो वचन बताता हैं कि वह अपनी मजदूरी की कमाई को छेद वाली थैली में डालते हैं जो कि छेद से निकलती रहेगी।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।