विषय:- सबसे बड़ी आज्ञा
मत्ती 22:37
उस ने उस से कहा, तू परमेश्वर अपने प्रभु से अपने सारे मन और अपने सारे प्राण और अपनी सारी बुद्धि के साथ प्रेम रख।
जब एक व्यवस्थापक ने यीशु मसीह से पूछा कि कौन सी आज्ञा सबसे बड़ी हैं तो प्रभु ने कहा कि अपने परमेश्वर से अपने सारे मन, प्राण और बुद्धि के साथ प्रेम रख।
जो मसीह में विश्वास करते हैं तथा उसका उद्धार प्राप्त करते हैं उनको ये चाहिए कि वह परमेश्वर से प्रेम करे।
और अगर हम परमेश्वर से प्रेम रखते हैं तो उसकी आज्ञाओ को मानेंगे। 【 यूहन्ना 14:23 】
यीशु मसिह ने इस आज्ञा के समान एक और आज्ञा दी।
मत्ती 22:39
और उसी के समान यह दूसरी भी है, कि तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।
क्योकि हम मसीह लोग हैं इसलिए हम अगर परमेश्वर से प्रेम करते हैं तो उससे यह आशा की जाती हैं कि वह सबसे प्रेम रखे। जिनमे उनके शत्रु भी सम्मलित हैं
हम अपने घर के लोगो से बहुत प्रेम करते हैं लेकिन क्या ऐसा ही प्रेम हम अपने पड़ोसी से भी रखते हैं।
हम अपने आस पास के लोगो के साथ मे अच्छा व्यवहार करना है। अकसर हम देखते हैं कि लोग जब इक्कठे होते हैं तो दूसरों की कमियों को निकालते हैं पर हमें उन सभी विषयों के लिए प्रार्थना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हमारे व्यक्तित्व से परमेश्वर का प्रेम झलकना चाहिए।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की
Samanta AG Church
बलजीत नगत पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment