विषय:- बुद्धि व परमेश्वर का भय।
हम सभी रोज नीतिवचन को तारीख को देख कर पढ़ते हैं। नीतिवचन प्रतिदिन के व्यवहारिक जीवन से जुड़ी हैं।
#नीतिवचन 1:2
इनके द्वारा पढ़ने वाला बुद्धि और शिक्षा प्राप्त करे, और समझ की बातें समझे,
इस पुस्तक का पहला अध्याय व इसका दूसरा वचन ही बताता हैं कि जो व्यक्ति बाइबल के वचनों को पढ़ता हैं वह बुद्धि और शिक्षा को प्राप्त करे और समझ की बात को समझे।
आज हर एक व्यक्ति कितनी ही पढ़ाई करता है डिग्रियां लेता हैं और कितना ही मेहनत करता है कि वह बुद्धि और शिक्षा को प्राप्त कर ले। हम मसीह लोग जो उसके पीछे चलते हैं उसके वचन को पढ़ते हैं बाइबल बताती हैं कि उन्हें वो ऐसे ही मिल जाएगी।
#नीतिवचन 1:7
यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है; बुद्धि और शिक्षा को मूढ़ ही लोग तुच्छ जानते हैं।
वचन बताता हैं कि जब तक कोई व्यक्ति परमेश्वर के भय में नही चल रहा उसे बुद्धि नही मिल सकती।
बुद्धि को पाने के लिए आपको सिर्फ उसका आदरपूर्ण भय मानना है। जब हम उसके भय में चलेंगे तो सीधी सी बात है कि उसके वचन पर भी चलेंगे। और जब उसके वचनों को मानेंगे तो उसकी बुद्धि में बढ़ते जाएंगे। जिस बुद्धि और समझ के लिए संसार इतना मेहनत करती हैं परमेश्वर हमें वो यू ही दे देता हैं।
इसलिए प्रतिदिन बाइबल को पढ़े और उसमें से सीखे।
परमेश्वर आप सभी को आशीष दे।
सभी को जय मसीह की।
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment