विषय:- बड़े आश्चर्य कर्म हमारे द्वारा होना।
यूहन्ना 14:12-13
मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि जो मुझ पर विश्वास रखता है, ये काम जो मैं करता हूं वह भी करेगा, वरन इन से भी बड़े काम करेगा, क्योंकि मैं पिता के पास जाता हूं।
और जो कुछ तुम मेरे नाम से मांगोगे, वही मैं करूंगा कि पुत्र के द्वारा पिता की महिमा हो।
यीशु मसीह ने कहा जो मुझ पर विश्वास करता हैं वह वे सारे काम करेगा जो मैं करता हूँ। यह यीशु की इच्छा है कि उसके लोग वह काम करे जो उसने किया। यीशु कहते हैं मुझ से भी बड़े काम करेगा। इन बड़े कामो में लोगो को यीशु मसीह की ओर फेरना उसके सुसमाचार का कार्य और आश्चर्यकर्म दोनों शामिल हैं। क्या हम इन बातों पर विश्वास करते हैं कि हम यीशु मसीह से बड़े बड़े काम करेंगे।
यह बड़े काम हमारे द्वारा होने का कारण यीशु मसीह ने दिया कि "क्योकि मै पिता के पास जाता हूँ"
और यीशु ने कहा कि वह हमारे लिए एक सहायक को देंगे।( यूहन्ना 14:16)
आगे वचन कहता हैं कि जो कुछ हम यीशु के नाम से प्रार्थना करेंगे वह उसे करेगा। जब हमारे लिए ऐसा है कि हमारी प्रार्थनाओ को प्रभु सुनेंगे तो हम क्यो छोटे छोटे विषय के लिए शक करते हैं कि प्रभु करेंगे कि नही।
अब से हम जब भी प्रार्थना करे तो इस वचन को याद करे कि प्रभु ने हम से खुद कहा कि जो उस पर विश्वास करते हैं वह उस से भी बड़े बड़े काम को करेगा।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।
Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।
Comments
Post a Comment