विषय:- प्रत्येक डाली।

यूहन्ना 15:2
जो डाली मुझ में है, और नहीं फलती, उसे वह काट डालता है, और जो फलती है, उसे वह छांटता है ताकि और फले। 

यीशु मसीह दो प्रकार की डालियो के विषय मे बताता हैं। पहली जो फल नही लाती हैं और दूसरी जो फल लाती हैं।

जिन डालियो ने फल लाना बन्द कर दिया है यह वे लोग हैं जिनमे जीवन नही हैं। जो यीशु पर प्रेम और उस पर पक्के विश्वास से होता हैं।
जिस व्यक्ति के जीवन मे फल नही है वचन कहता हैं कि उसे वह काट डालेगा। और वे उसमे बने नही रहेंगे क्योकि उन्हें परमेश्वर के वचन पर चलना अच्छा नही लगेगा। 

जो डाली फलवन्त हैं ये वह डालिया हैं जो यीशु से प्रेम करते हैं और उस पर विश्वास रखते हैं। वचन कहता हैं कि इन डालियों को पिता छांटता हैं ताकि वे और भी ईमानदार बन जाये। यानी प्रभु उनके जीवन से हर ऐसी चीज को हटा देता हैं जो उनके लिए अच्छी नही हैं।

इसलिए हम अपने जीवन को फलवन्त जीवन बनाये हमारे जीवन में आत्मा के फल होने चाहिए जो कि गलातियो  5:22-23 में लिखा है।
और हमारे द्वारा नए लोगो तक सुसमाचार पहुचना चाहिए। याद रखिये ये हर विश्वासी का व्यक्तिगत कार्य हैं। इसका जवाब हमे प्रभु को देना है।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।