विषय:- प्रत्येक जीवन के लिए परमेश्वर की एक योजना हैं।

#इफिसियों 2:10
क्योंकि हम उसके बनाए हुए हैं; और मसीह यीशु में उन भले कामों के लिये सृजे गए जिन्हें परमेश्वर ने पहिले से हमारे करने के लिये तैयार किया।

वचन कहता हैं कि हम सभी परमेश्वर के द्वारा बनाएं हुए हैं और हम इस लिए बनाए गए हैं कि हम उसकी योजना में चले ।
हर एक व्यक्ति के लिए प्रभु ने एक विशेष कार्य को रखा हैं।
पौलुस ने कहा 【मेने अपनी दौड़ पूरी कर ली हैं】       2 तीमुथियुस 4:7

 अब देखना हमे हैं कि हम परमेश्वर के दिये हुए काम को कर रहे हैं या नहीं।
अगर आप को नही पता कि क्या करना है तो उससे पूछे।
क्योकि वचन कहता है कि भजन संहिता 32:8
मैं तुझे बुद्धि दूंगा, और जिस मार्ग में तुझे चलना होगा उस में तेरी अगुवाई करूंगा; मैं तुझ पर कृपा दृष्टि रखूंगा और सम्मत्ति दिया करूंगा।

कई बार लोग मसीह से दूर भागने लगते हैं कलीसिया नही आते हैं कई लोगो के दिमाग मे चलता रहता है कि कलीसिया से कैसे हटे उनको ये याद रखने की जरूरत है कि ये चुनाव परमेश्वर की ओर से है और आप चाहे कितना भी कोशिश कर ले भागने की लेकिन जो योजना परमेश्वर ने आपके लिए रखी है उसे आपको ही करना होगा।

परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।