विषय:- वह हमारे सब क्लेशो में शांति देता हैं।

2 कुरिन्थियों 1:4
वह हमारे सब क्लेशों में शान्ति देता है; ताकि हम उस शान्ति के कारण जो परमेश्वर हमें देता है, उन्हें भी शान्ति दे सकें, जो किसी प्रकार के क्लेश में हों। 

शांति शब्द का अर्थ है कि किसी व्यक्ति के साथ खड़े होकर संकट के समय उसकी मदद करना और उसे उत्साहित करना।

परमेश्वर इस कार्य को बहुत ही अच्छे तरीके से पूरा करता हैं क्योंकि परमेश्वर ने हमे पवित्र आत्मा दिया है। हम सभी जब परमेश्वर के राज्य में स्थिर हैं तो हमारे जीवन मे कितना भी बड़ा व गम्भीर क्लेश क्यो ना आ जाए वो हमें उस समय भी शांति देता हैं।

आगे वचन कहता हैं कि यह शांति हमे दी गयी हैं ताकि हम उन्हें भी शान्ति दे सके जो किसी भी प्रकार के क्लेश में हैं। हमें ये शांति इसलिए नही दी गयी हैं कि हम परमेश्वर की शांति को प्राप्त करके घर मे आराम से बैठ जाए। इसलिए हम परमेश्वर की शांति को बाटे।

यशायाह 49:13
हे आकाश, जयजयकार कर, हे पृथ्वी, मगन हो; हे पहाड़ों, गला खोल कर जयजयकार करो! क्योंकि यहोवा ने अपनी प्रजा को शान्ति दी है और अपने दीन लोगों पर दया की है।

यशायाह 51:12
मैं, मैं ही तेरा शान्तिदाता हूं; तू कौन है जो मरने वाले मनुष्य से, और घास के समान मुर्झाने वाले आदमी से डरता है, 

ये दोनों ही वचन हमे बताते हैं कि परमेश्वर अपनी प्रजा को शांति देगा।  और परमेश्वर ही शांति देने वाला है किसी ओर से हमे कभी कोई शांति नही मिलने वाली हैं। वचन बताता हैं कि हम उन लोगो से डरते हैं जो मर जायेंगे एक दिन और घास के समान मुरझा जाएंगे। इसलिए जो लोग किसी व्यक्ति के लिए परमेश्वर को छोड़ देते हैं उसकी संगति से दूर हो जाते हैं वो याद रखे कि जिनके लिए आपने परमेश्वर को छोड़ दिया वो आपको शांति नही दे सकते हैं। 

परमेश्वर आपको आशीष करे
सभी को जय मसीह की।

Samanta AG Church
बलजीत नगर पटेल नगर 
नई दिल्ली इंडिया।

Comments

Popular posts from this blog

विषय:- आराधना।