विषय:- विश्वास
तब उसने उससे कहा , उठकर चला जा, तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है।
#लूका 17:19
हम बाईबल में नया नियम पढ़ते समय कई ऐसे वचन को पढ़ते हैं जो विश्वास के बारे में बताते हैं। लूका की पुस्तक 17 अध्याय 19 पद में वचन कहता हैं कि तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया हैं। आज जब हम निरन्तर प्रभु के सामने अपनी प्रार्थनाओ को रखते हैं तो हमारा विश्वास कैसा है यह जाचने की आवश्यकता है। अगर हम #लूका 18:41-43 वचन को देखे तो वहाँ पर एक अंधे भिखारी के बारे में बताया गया हैं कि जब वह यीशु मसीह को पुकारता हैं कि वह उसे चंगा करे तो इसपर प्रभु उस व्यक्ति से कहते है कि तू क्या चाहता हैं कि में तेरे लिए करू? उसने कहा की मैं देखने लग जाऊ। यीशु ने कहा देखने लग तेरे विश्वास ने तुझे अच्छा कर दिया। और वह अंधा भिखारी देखने लगता हैं।
आज हमें ऐसे ही विश्वास की जरूरत है कि हम प्रार्थना करे और उस बात पर विश्वास करे कि प्रभु ने हमारे लिए कर दिया।
हम कई बार सोचते हैं कि अगर ऐसे नही हुआ तो यह करेंगे ।अगर हम सच मे विश्वास करते हैं तो दूसरी बातों को सोचने का कोई मतलब नही है। परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की
Comments
Post a Comment