परमेश्वर से सब कुछ हो सकता है
26 यीशु ने उन की ओर देखकर कहा, मनुष्यों से तो यह नहीं हो सकता, परन्तु परमेश्वर से सब कुछ हो सकता है।
#मत्ती 19:26
हम अपने जीवन मे रोज कुछ ना कुछ सोचते हैं कि क्या करना है कैसे करना है और अपने जीवन को बेहतर करने के लिए कोशिशें करते रहते हैं और अधिकतर हम सभी निराश हो जाते हैं बाइबल बताती हैं कि वो हम तो नही कर सकते हम सिर्फ कोशिश ही कर सकते हैं लेकिन परमेश्वर से सब कुछ हो सकता हैं इसलिए हम प्रतिदिन अपने जीवन मे प्रभु को पहला स्थान दे हम कुछ भी सोचते हैं उस विषय को परमेश्वर के सामने रखे , हम देखेंगे कि हमारा जीवन अच्छा हो रहा हैं हम सन्तुष्ट हैं।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की
Comments
Post a Comment